बेल्जियम में सीवर लाइन की खुदाई के दौरान करीब 90 करोड़ रुपये का सोना मिलने से हर कोई हैरान है. यह खजाना डेंडरमोंडे शहर के सिंट-गिलिस इलाके में एक पुरानी इमारत के पास मिला था. निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों को जमीन के नीचे सोने के बिस्किट और सिक्के मिले. इसके बाद तुरंत अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई.

AdvertisementThe Puranic

रिपोर्टों के मुताबिक, इस खजाने में लगभग 49 गोल्ड बार और हजारों सोने के सिक्के शामिल हैं. इसकी अनुमानित कीमत करीब 9 मिलियन यूरो यानी लगभग 90 से 99 करोड़ रुपये बताई गई है. सोना मिलने के बाद अधिकारियों ने इसे सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया.

अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर इतने बड़े खजाने का मालिक कौन है? जिस इमारत के पास सोना मिला, वह कभी Van Assche नाम के एक अमीर शराब कारोबारी परिवार की संपत्ति थी. स्थानीय इतिहासकारों ने खजाने के इस परिवार से जुड़े होने की संभावना जताई है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

पुलिस और संबंधित अधिकारी सोने के इतिहास और उसके असली मालिक का पता लगाने में जुटे हैं. फिलहाल खजाने पर किसी का आधिकारिक दावा सामने नहीं आया है. मालिकाना हक तय होने तक सोना सुरक्षित रखा जाएगा.