एयरटेल यूजर्स के लिए एक खास रिचार्ज ऑफर सामने आया है। कंपनी अपने चुनिंदा प्रीपेड ग्राहकों को Buy 1 Get 1 Free यानी एक रिचार्ज के साथ दूसरा रिचार्ज मुफ्त दे रही है। यह ऑफर ₹349 और ₹399 वाले प्रीपेड प्लान पर उपलब्ध बताया जा रहा है। इसके जरिए ग्राहक एक रिचार्ज की कीमत देकर ज्यादा दिनों तक मोबाइल सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं।

AdvertisementThe Puranic

एयरटेल के ₹349 वाले प्लान में रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा और कुछ अतिरिक्त डिजिटल बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं। वहीं, ₹399 वाले प्लान में अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और रोजाना 100 SMS का फायदा मिलता है।

इस 1+1 ऑफर के तहत ग्राहकों को एक रिचार्ज के साथ दूसरा रिचार्ज मुफ्त मिलने का फायदा दिया जा रहा है। इससे सामान्य 28 दिनों की वैलिडिटी बढ़कर 56 दिनों तक हो सकती है। हालांकि, यह ऑफर सभी एयरटेल ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं है।

अगर आप भी इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Airtel Thanks ऐप पर जाकर अपने रिचार्ज प्लान चेक कर सकते हैं। वहां ₹349 और ₹399 वाले प्लान के साथ 1+1 ऑफर दिखाई देने पर आप इसका लाभ उठा सकते हैं। रिचार्ज करने से पहले ऑफर की शर्तों और वैलिडिटी की जानकारी जरूर जांच लें।