यामी गौतम और फिल्ममेकर आदित्य धर को लेकर खबर है कि दोनों ने मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश को अपना स्थायी ठिकाना बना लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल अब मंडी के गोहर में स्थित अपने पुराने हेरिटेज घर में रह रहा है। हालांकि, काम के सिलसिले में दोनों का मुंबई आना-जाना जारी रहेगा।

AdvertisementThe Puranic


यामी ने शादी से पहले गोहर में करीब 25 एकड़ जमीन पर बना 100 साल पुराना हेरिटेज घर खरीदा था। यह जगह उनके लिए खास है, क्योंकि हिमाचल से उनका बचपन और परिवार की यादें जुड़ी हुई हैं। जून 2021 में यामी और आदित्य ने इसी प्रॉपर्टी पर शादी भी की थी।


कपल का यह घर लकड़ी और पत्थरों से बना हुआ है। इसके आसपास ऑर्गेनिक बगीचे हैं, जहां सेब, आलू, आलूबुखारा और अदरक जैसी चीजें उगाई जाती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यामी और आदित्य ने इसे किसी आलीशान सेलिब्रिटी हाउस की तरह बनाने के बजाय इसकी सादगी और पुराने अंदाज को बरकरार रखा है।


यामी और आदित्य अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। मई 2024 में दोनों बेटे वेदाविद के माता-पिता बने थे, लेकिन उन्होंने अब तक बेटे का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है। ऐसे में हिमाचल का शांत और प्राकृतिक माहौल उनके लिए निजी जिंदगी बिताने की पसंदीदा जगह बन गया है।