बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया नवरात्रि के मौके पर माता की भक्ति में डूबी नजर आईं। उन्होंने अपने घर पर माता की चौकी का आयोजन किया, जिसमें परिवार और दोस्तों के साथ एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी शामिल हुईं। इस आयोजन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।
तस्वीरों और वीडियो में तमन्ना भाटिया माता के भजनों पर झूमती और नाचती दिखाई दे रही हैं। मृणाल ठाकुर भी उनके साथ भक्ति के रंग में रंगी नजर आईं। दोनों ने माता के जयकारे लगाए और पूजा में हिस्सा लिया। तमन्ना हर साल नवरात्रि के दौरान माता की चौकी आयोजित करती हैं और इस बार भी उन्होंने यह परंपरा निभाई।
इस आयोजन में गायिका प्रीति पथानिया ने भजन गाए और माता की कथाएं सुनाईं। तमन्ना ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि भजनों, कहानियों और वैष्णो देवी की यात्रा से जुड़ी प्रस्तुति ने माहौल को खास बना दिया। उनके मुताबिक, संगीत और प्रार्थना के बीच उन्हें शांति और सुकून महसूस हुआ।
तमन्ना ने अपने पोस्ट में मां काली, लक्ष्मी, दुर्गा, सरस्वती, पार्वती और गंगा का भी जिक्र किया। उन्होंने इस अनुभव को संगीत, भक्ति और समर्पण से भरे पांच घंटों के रूप में याद किया।
इस आयोजन की तस्वीरों में दोनों अभिनेत्रियां पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। सोशल मीडिया पर प्रशंसक उनकी तस्वीरों और भक्ति से जुड़े इस खास पल पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।



0 comments
No comments yet. Yours would be the first.