उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की बातचीत तेज हो गई है। सोमवार को दिल्ली में दोनों पार्टियों के नेताओं की पहली बैठक सकारात्मक माहौल में हुई। अब मंगलवार, 24 नवंबर को बातचीत का दूसरा दौर होना है। इसमें सीटों के बंटवारे और विधानसभा क्षेत्रों को लेकर चर्चा आगे बढ़ने की उम्मीद है।

AdvertisementThe Puranic

पहली बैठक कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर हुई थी। इसमें दोनों दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी मांगें और प्रस्ताव रखे। कांग्रेस ने सीटों को लेकर अपनी प्राधि सूची सपा नेताओं को सौंप दी। बैठक के बाद सपा सांसद राम गोपाल यादव और कांग्रेस नेताओं ने बातचीत को सकारात्मक बताया। दोनों पक्षों ने अगले दो से तीन दिनों में गठबंधन को अंतिम रूप देने की उम्मीद जताई।

कांग्रेस की ओर से उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की गई है। पार्टी अमेठी और रायबरेली की सीटों को लेकर भी अपनी मांग रख रही है। वहीं समाजवादी पार्टी की सीटों का बंटवारा जीत की संभावना और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के आधार पर करना चाहती है।

दूसरे दौर की बैठक में दोनों पक्षों के बीच सीटों को लेकर सहमति बनाने की कोशिश होगी। खास तौर पर उन विधानसभा क्षेत्रों पर चर्चा हो सकती है, जहां दोनों सीटें अपनी दावेदारी कर रही हैं। सीटों की संख्या और अंतिम समझौते को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में आज की बातचीत पर दोनों पक्षों के फैसलों और राजनीतिक गलियारों की नजर बनी हुई है।