उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत तेज हो गई है। इसी बीच सपा की ओर से कांग्रेस को 26 विधानसभा सीटें देने का प्रस्ताव सामने आया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने शुरुआत में 181 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, लेकिन बाद में अपनी मांग घटाकर करीब 120 से 130 सीटों तक कर दी।

AdvertisementThe Puranic

सपा के प्रस्ताव में रामपुर खास, फरेंदा, मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर, किदवई नगर, बागपत, मोदीनगर, हापुड़, जेवर, स्याना, खुर्जा, खैर, इगलास, मांट, आगरा उत्तर, फतेहपुर सीकरी, बिलग्राम-मल्लावां, गोविंद नगर, नानपारा, गोरखपुर शहर, खजनी, पडरौना, फाजिलनगर, पिंडरा और वाराणसी कैंट जैसी सीटें शामिल हैं।

इस प्रस्तावित सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक की सीटें शामिल हैं। दोनों दलों के बीच सीटों की संख्या और चुनावी रणनीति को लेकर बातचीत जारी है। हालांकि, अभी तक 26 सीटों के प्रस्ताव पर अंतिम सहमति नहीं बनी है। आने वाले दिनों में बातचीत के बाद सीटों की संख्या और सूची में बदलाव हो सकता है। फिलहाल सबकी नजर सपा और कांग्रेस के बीच होने वाले अंतिम समझौते पर है।