शो में अभिनेत्री नेहा धूपिया ने इस मुद्दे पर आवाज उठाने के लिए सलमान खान का शुक्रिया अदा किया। नेहा ने कहा कि सलमान जैसे बड़े मंच पर मौजूद व्यक्ति जब किसी मुद्दे पर बोलते हैं, तो उनकी बात का व्यापक असर होता है। उन्होंने पैपराजी के व्यवहार को लेकर सलमान के रुख की सराहना की।

AdvertisementThe Puranic


इस पर सलमान ने कहा कि उन्होंने पहले भी इस मुद्दे पर बात की थी, लेकिन कुछ फोटोग्राफर्स और बड़े प्लेटफॉर्म इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अभिनेता ने दावा किया कि उनकी पिछली चेतावनी के बाद भी ऐसी तस्वीरें लेने का चलन बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह सख्त कदम उठाएंगे।


सलमान पहले भी अभिनेत्रियों की मर्जी के बिना पीछे से तस्वीरें खींचने और उन्हें सोशल मीडिया पर डालने की आलोचना कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफर्स को यह समझना चाहिए कि हर व्यक्ति ऐसी तस्वीरों के लिए सहमत नहीं होता।


अभिनेता का कहना है कि तस्वीर लेने वाले को संबंधित व्यक्ति की इच्छा और निजी सीमाओं का सम्मान करना चाहिए। उनका यह बयान मनोरंजन जगत में पैपराजी के काम करने के तरीके और सेलिब्रिटी की निजता को लेकर नई चर्चा का विषय बन गया है।