मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कई बड़े ऐलान किए हैं। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित CM Youth Conclave 2026 में उन्होंने घोषणा की कि 2027 से मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी MPPSC की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने 2027 को प्रदेश में ‘युवा वर्ष’ के तौर पर मनाने की भी घोषणा की।

AdvertisementThe Puranic


मुख्यमंत्री के मुताबिक, साल में दो बार परीक्षा होने से सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं को ज्यादा अवसर मिलेंगे। इसके अलावा प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग क्लासेस शुरू करने की बात भी कही गई है।


शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर भी कई घोषणाएं की गईं। सरकार अगले साल 12 नए मेडिकल कॉलेज और रोजगार से जुड़े पाठ्यक्रमों के लिए 12 स्किल यूनिवर्सिटी शुरू करने की योजना बना रही है। शोध को बढ़ावा देने के लिए सरकारी कॉलेजों में रिसर्च स्कॉलर्स की मासिक छात्रवृत्ति 16 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने का ऐलान किया गया है।


युवाओं को तकनीक और इनोवेशन से जोड़ने के लिए सरकारी कॉलेजों में AI और एडवांस कंप्यूटिंग लैब स्थापित करने की योजना भी बताई गई। स्टार्टअप आइडिया को बढ़ावा देने के लिए 5 करोड़ रुपये का आइडिया फंड बनाने की घोषणा की गई है। सरकार ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्लेसमेंट एजेंसी नियुक्त करने और एक लाख युवाओं को कौशल उन्नयन योजना से जोड़ने की भी जानकारी दी।