JSW MG Motor India ने अपनी लोकप्रिय SUV Hector के दो नए स्पेशल एडिशन Blackstorm और Snowstorm भारतीय बाजार में लॉन्च किए हैं। दोनों लिमिटेड एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये रखी गई है। ये मॉडल खास तौर पर अलग लुक और डिजाइन के साथ पेश किए गए हैं।
MG Hector Blackstorm को ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर थीम के साथ उतारा गया है, जबकि Snowstorm में Pearl White बॉडी के साथ Starry Black रूफ दी गई है। दोनों SUV में Storm Hex ग्रिल, Aura Storm Blade अलॉय व्हील्स और रेड ब्रेक कैलिपर्स जैसे डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं। इंटीरियर में Nimbus Black थीम के साथ स्पेशल एडिशन बैजिंग दी गई है।
दोनों स्पेशल एडिशन केवल 5-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध हैं। इनमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। यह इंजन 141 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
फीचर्स की बात करें तो SUV में 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार फीचर्स और कई सेफ्टी टेक्नोलॉजी मिलती हैं। कंपनी के मुताबिक दोनों एडिशन सीमित संख्या में उपलब्ध होंगे।



0 comments
No comments yet. Yours would be the first.