कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 अक्टूबर को दूसरी बार पैरेंट्स बनने की खुशखबरी शेयर की है। कपल ने सोशल मीडिया पर बेटी सरायाह के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें नन्हे बेबी शूज नजर आए। दोनों ने लिखा कि वे एक बार फिर जिंदगी के सबसे अनमोल तोहफे से नवाजे गए हैं।

AdvertisementThe Puranic


इस अनाउंसमेंट के बाद कियारा का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म 'टॉक्सिक' के को-स्टार यश और डायरेक्टर गीतू मोहनदास के रिएक्शन के बारे में बताया था। कियारा ने कहा था कि परिवार के बाद यश और गीतू उन पहले लोगों में शामिल थे, जिन्हें उन्होंने प्रेग्नेंसी की खबर दी थी।


कियारा के मुताबिक, खबर सुनकर यश और गीतू की आंखों में आंसू थे और चेहरे पर मुस्कान थी। उन्होंने फिल्म की शूटिंग और लॉजिस्टिक्स की चिंता करने के बजाय उन्हें बधाई दी और पूरा सपोर्ट देने का भरोसा दिलाया। कियारा ने कहा था कि यश का यह व्यवहार उनके दिल को छू गया और वह उस पल को कभी नहीं भूलेंगी।


यश ने भी बाद में बताया था कि प्रेग्नेंसी के दौरान वह और गीतू सेट पर कियारा का खास ध्यान रखते थे। अब कियारा की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर के साथ यह पुराना वीडियो फिर चर्चा में आ गया है।