देश के सबसे पुराने और पहले आईआईटी यानी IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई शुरुआत की है। संस्थान अब इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के साथ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल पढ़ाई भी शुरू करने जा रहा है। IIT खड़गपुर देश का पहला आईआईटी बन गया है, जहां MD कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। ये कोर्स 2026-27 शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे।

AdvertisementThe Puranic

संस्थान के डॉ. बीसी रॉय मल्टी-स्पेशियलिटी मेडिकल रिसर्च सेंटर में कुल 12 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। छह अलग-अलग विषयों में दो-दो सीटें रखी गई हैं। इनमें जनरल मेडिसिन, रेडियोलॉजी, फिजियोलॉजी, पैथोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन और बायोकेमिस्ट्री शामिल हैं।

इन कोर्स में दाखिला NEET PG 2026 के जरिए होगा। उम्मीदवारों को मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। IIT खड़गपुर के MD कोर्स राउंड-2 काउंसलिंग में शामिल किए गए हैं। उम्मीदवार सीट मैट्रिक्स, पात्रता और चॉइस फिलिंग से जुड़ी जानकारी MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

IIT खड़गपुर का उद्देश्य मेडिकल शिक्षा को इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक से जोड़ना है। संस्थान इस पहल के जरिए मेडिकल रिसर्च और स्वास्थ्य सेवाओं में नई तकनीकों के इस्तेमाल को बढ़ावा देना चाहता है। इससे भविष्य में मेडिकल क्षेत्र में तकनीक आधारित शोध और नवाचार के नए अवसर विकसित हो सकते हैं।