होंडा कार्स इंडिया ने अपनी मिड-साइज SUV Elevate का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.80 लाख रुपये रखी गई है। 2023 में लॉन्च हुई Elevate को पहली बार बड़ा अपडेट मिला है। कंपनी ने इसमें नया एक्सटीरियर डिजाइन, अपडेटेड केबिन और कई नए फीचर्स जोड़े हैं। इसकी बुकिंग 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है।
नई Elevate में बोल्ड मेश ग्रिल, ग्लॉस-ब्लैक फिनिश और नए डिजाइन की LED पोजीशन लाइट्स दी गई हैं। आगे और पीछे के बंपर के साथ साइड और फेंडर गार्निश में भी बदलाव किए गए हैं। SUV में नए 17-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील और फुल-विड्थ कनेक्टेड LED टेल-लैंप भी मिलते हैं। कंपनी ने Nordik Forest Pearl नया रंग भी जोड़ा है।
केबिन में आइवरी-ब्लैक डुअल-टोन थीम, प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री और एंबिएंट लाइटिंग दी गई है। आगे और पीछे दोनों सीटों में वेंटिलेशन, इलेक्ट्रिक सनरूफ और फैक्ट्री-फिटेड 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल हैं। 10.25 इंच का टचस्क्रीन, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto भी मिलता है।
SUV में वही 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 121 bhp की पावर और 145 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स के विकल्प हैं। CVT मॉडल में लो-स्पीड फॉलो फीचर भी जोड़ा गया है।



0 comments
No comments yet. Yours would be the first.