दिल्ली पुलिस में 12 DANIPS अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यानी Additional DCP का चार्ज दिया गया है। इनमें 2018 बैच के DANIPS अधिकारी विवेक भगत भी शामिल हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी आदेश में इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से मौजूदा ड्यूटी चार्ज के तौर पर अतिरिक्त DCP की जिम्मेदारी दी गई है।
विवेक भगत फिलहाल कनॉट प्लेस में SDPO के पद पर तैनात हैं। उनके अलावा डॉ. विकास श्योकंद, ए वेंकटेश, गुरसेवक सिंह, रेनू लता, विदुषी कौशिक, मनु हिमांशु, सकरिया मिहिर प्रवीणभाई, गरिमा तिवारी, आशीष कुमार, मनीष लाडला और रोहित गुप्ता को भी अतिरिक्त DCP का चार्ज दिया गया है।
आदेश के मुताबिक यह व्यवस्था अस्थायी है और गृह मंत्रालय द्वारा अतिरिक्त DCP के पदों पर नियमित नियुक्ति किए जाने तक लागू रहेगी। इन अधिकारियों को इस अंतरिम व्यवस्था के दौरान अतिरिक्त DCP पद से जुड़ी वरिष्ठता, वेतन या भत्तों का दावा नहीं मिलेगा। साथ ही यह व्यवस्था उनकी आपसी वरिष्ठता या नियमित प्रमोशन की तारीख को प्रभावित नहीं करेगी।
विवेक भगत का नाम हाल में जंतर-मंतर पर 3 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के दौरान लगे आरोपों को लेकर भी चर्चा में रहा है। एक महिला पत्रकार ने उनके खिलाफ कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। पुलिस के मुताबिक संबंधित शिकायतों को विस्तृत जांच के लिए क्राइम ब्रांच को भेजा गया है।



0 comments
No comments yet. Yours would be the first.