‘बिग बॉस 20’ में गेमिंग क्रिएटर स्काउट ओपी उर्फ तनमय सिंह की हालत देखकर उनकी मां भावुक हो गई हैं। शो के प्रोमो में स्काउट को साथी कंटेस्टेंट लव गिल के साथ विवाद के बाद अपना सिर मुंडवाते और परेशान नजर आते दिखाया गया। इन दृश्यों को देखकर उनकी मां ने बेटे को लेकर चिंता जाहिर की है।
स्काउट की टीम ने उनकी मां का एक वॉइस नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने शो के प्रोमो और एडिटिंग पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि अधूरे वीडियो और संदर्भ से काटकर दिखाए गए दृश्यों के कारण दर्शकों के सामने उनके बेटे की गलत छवि बन रही है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि बेटे को इस हालत में देखना उनके लिए बेहद तकलीफदेह है।
स्काउट की मां ने अपनी बात रखते हुए सलमान खान के पुराने प्रोमो विवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले सलमान खान को भी एक एडिटेड प्रोमो के बारे में दर्शकों को समझाना पड़ा था कि अधूरे वीडियो से गलत धारणा बन सकती है। अब उन्हें अपने बेटे के साथ भी ऐसा ही होता दिखाई दे रहा है।
उन्होंने दर्शकों से अपील की कि स्काउट को छोटे प्रोमो के आधार पर जज न करें और कोई राय बनाने से पहले पूरा एपिसोड देखें। उनकी मांग है कि स्काउट की बातों को पूरा संदर्भ देकर दिखाया जाए और उन्हें बिना किसी पक्षपात के अपनी बिग बॉस यात्रा पूरी करने का मौका मिले।


0 comments
No comments yet. Yours would be the first.