बिग बॉस 20 से बाहर आने के बाद मनीष गोयल लगातार चर्चा में हैं। शो के दौरान काजी तौकीर के साथ उनकी बहस सुर्खियों में रही थी। खासतौर पर उन्हें 'प्रोफेसर' कहे जाने के बाद सोशल मीडिया पर कई मीम्स और रील्स बनने लगीं। अब मनीष ने शो से बाहर आने के बाद इस वायरल ट्रेंड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

AdvertisementThe Puranic

मनीष गोयल ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि शो के अंदर हुई एक बहस उन्हें सोशल मीडिया पर इतनी पहचान दिला देगी। वायरल हो रही रील्स को देखकर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर पहचान बना ली है। उन्होंने बताया कि घर लौटने के बाद उनकी बेटी ने उन्हें सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो और मीम्स दिखाए।

इस ट्रेंड में मनीष की तुलना 'मनी हाइस्ट' सीरीज के प्रोफेसर किरदार से भी की जा रही है। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक को लेकर कई तरह के वीडियो बनाए गए हैं। यहां तक कि लिवरपूल फुटबॉल क्लब ने भी इस ट्रेंड पर रील शेयर की थी।

वहीं, मनीष ने काजी तौकीर की आवाज और गाने की तारीफ भी की। उन्होंने सोशल मीडिया पर मिल रहे प्यार के लिए दर्शकों का धन्यवाद किया। शो से बाहर आने के बाद उनका यह बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है।