‘बिग बॉस 20’ में कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब अभिनेत्री माही विज अपनी एक टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं। शो के हालिया एपिसोड में माही ने भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के बारे में बात करते हुए उन्हें ‘आलू की बोरी’ कह दिया। उनकी इस टिप्पणी को बॉडी-शेमिंग के तौर पर देखा जा रहा है।

AdvertisementThe Puranic


रिपोर्ट के मुताबिक, बेडरूम एरिया में माही विज गुल्लू और कनिका मान के साथ बैठकर दूसरे कंटेस्टेंट्स के गेम पर चर्चा कर रही थीं। इसी दौरान बात आम्रपाली दुबे पर पहुंची। माही ने आम्रपाली के गेम पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका शो में कोई खास योगदान नहीं है। इसी बातचीत में उन्होंने आम्रपाली की तुलना ‘आलू की बोरी’ से कर दी।


रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स अक्सर एक-दूसरे की रणनीति और प्रदर्शन की आलोचना करते हैं, लेकिन किसी के शरीर या लुक को लेकर टिप्पणी करना अलग मुद्दा है। माही के इस बयान ने इसी बात को लेकर बहस छेड़ दी है। दर्शकों के बीच भी ऐसी टिप्पणियों को लेकर चर्चा हो रही है।


यह पहली बार नहीं है जब शो में आम्रपाली के शरीर को लेकर टिप्पणी की गई हो। इससे पहले भी उनके लिए ‘मोटी’ और ‘गोलगप्पा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किए जाने की खबरें सामने आई थीं। ऐसे कमेंट्स ने शो में बॉडी-शेमिंग को लेकर सवाल खड़े किए हैं।


अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया आती है या नहीं। साथ ही, यह भी देखना दिलचस्प होगा कि माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच इस टिप्पणी के बाद कोई नया विवाद होता है या मामला यहीं खत्म हो जाता है।