बाराबंकी में रेलवे के विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बेटिकट यात्रियों ने जांच से बचने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए। रसौली स्टेशन पर ट्रेनों की चेकिंग के दौरान कुछ यात्री चलती ट्रेन से कूदकर भागने लगे, जबकि कई यात्री टॉयलेट में छिप गए।

AdvertisementThe Puranic


रेलवे की टीम ने बाराबंकी जंक्शन और रसौली स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया था। अभियान के दौरान अलग-अलग ट्रेनों में बिना टिकट और अनियमित यात्रा के कुल 371 मामले पकड़े गए। इन मामलों से रेलवे को 2,86,580 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।


बताया गया कि जांच के दौरान टीम ने यात्रियों के टिकटों की जांच शुरू की तो बिना वैध टिकट यात्रा कर रहे लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कुछ यात्रियों ने ट्रेन से उतरकर भागने की कोशिश की, जबकि कुछ टॉयलेट में जाकर छिप गए। रेलवे कर्मचारियों ने अभियान के दौरान ऐसे यात्रियों को पकड़ लिया।


यह कार्रवाई त्योहारों के मौसम से पहले रेलवे की टिकट जांच व्यवस्था को सख्त करने के बीच हुई है। रेलवे ने यात्रियों से वैध टिकट के साथ यात्रा करने की अपील की है। बिना टिकट यात्रा करने पर जुर्माने का भी प्रावधान है।