बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित एक जिम में वर्कआउट के दौरान युवकों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि जिम के अंदर ही मारपीट शुरू हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

AdvertisementThe Puranic


जानकारी के मुताबिक, जिम में एक युवक ट्रेडमिल पर वर्कआउट कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी दूसरे युवक से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। वायरल वीडियो में एक युवक दूसरे को लगातार थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। दावा है कि उसे करीब 32 थप्पड़ मारे गए।


मारपीट बढ़ने पर जिम ट्रेनर और वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया और दोनों युवकों को अलग कराया। इसके बाद भी विवाद खत्म नहीं हुआ और जिम के बाहर भी मारपीट होने की बात सामने आई है।


एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित 11वीं कक्षा का छात्र है। आरोप है कि जिम में उसके साथ मारपीट के बाद लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से भी हमला किया गया। घटना में छात्र घायल हुआ और उसका इलाज दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। छात्र के पिता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।