अगर आप दिल्ली की भीड़भाड़ और रोज की भागदौड़ से ब्रेक लेना चाहते हैं तो वीकेंड पर आसपास की कुछ शांत और खूबसूरत जगहों का रुख कर सकते हैं। दिल्ली के पास कई ऐसे ऑफबीट डेस्टिनेशन हैं, जहां पहाड़, जंगल, झील और ऐतिहासिक जगहों का आनंद लिया जा सकता है।

AdvertisementThe Puranic


उत्तराखंड का लैंसडाउन करीब 260 किलोमीटर दूर है। यहां देवदार के पेड़ों, शांत वादियों और पुराने भवनों के बीच सुकून भरा समय बिताया जा सकता है। कनाताल करीब 300 किलोमीटर दूर है, जहां कैंपिंग, ट्रेकिंग और स्टारगेजिंग का आनंद लिया जा सकता है। धनौल्टी भी करीब 290 किलोमीटर दूर शांत पहाड़ी माहौल के लिए जाना जाता है।


हिमाचल प्रदेश का नाहन करीब 250 किलोमीटर दूर है। यहां रेणुका झील और सुकेती फॉसिल पार्क देख सकते हैं। हरियाणा का मोरनी हिल्स करीब 260 किलोमीटर दूर है, जहां पहाड़ियों और झीलों के बीच घूमने का मौका मिलता है। नैनीताल के पास स्थित पंगोट करीब 300 किलोमीटर दूर एक शांत पहाड़ी गांव है, जो बर्डवॉचिंग और नेचर वॉक के लिए जाना जाता है।


उत्तराखंड का पौड़ी करीब 290 किलोमीटर दूर है। वहीं, नीमराना करीब 125 किलोमीटर दूर होने के कारण कम समय वाली ट्रिप के लिए विकल्प हो सकता है। सरिस्का करीब 210 किलोमीटर और अलवर करीब 165 किलोमीटर दूर हैं, जहां जंगल, वन्यजीव और ऐतिहासिक स्थल देखे जा सकते हैं।