अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह हिंदी ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम फिल्म है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आए हैं। उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है।
इस बार हिंदी ‘दृश्यम 3’ की कहानी मोहनलाल की मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3: द पास्ट नेवर स्टेज साइलेंट’ से अलग रखी गई है। अजय देवगन पहले ही बता चुके हैं कि हिंदी फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी तरह नई है और इसे मलयालम फिल्म की कहानी में बदलाव करके नहीं बनाया गया है।
फिल्म में विजय सालगांवकर के सामने एक बार फिर पुराना मामला और कानून की नई चुनौती खड़ी होती है। जयदीप अहलावत फिल्म में क्राइम ब्रांच अधिकारी राजवीर सिंह तोमर का किरदार निभा रहे हैं, जो विजय के लिए नई मुश्किलें खड़ी करता है।
रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर दर्शकों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ दर्शकों ने अजय देवगन और जयदीप अहलावत के अभिनय के साथ फिल्म के क्लाइमेक्स की तारीफ की, जबकि कुछ दर्शकों ने कहानी को औसत और अनुमानित बताया।


