त्योहारों का सीजन शुरू होने के साथ ट्रेनों में टिकटों की मांग बढ़ गई है। कई रूट्स पर सीटें फुल हैं और यात्रियों को लंबी वेटिंग लिस्ट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अगर आपका टिकट कंफर्म नहीं हुआ है तो रेलवे की एक सुविधा आपके काम आ सकती है।

AdvertisementThe Puranic


भारतीय रेलवे की Current Booking सुविधा के तहत चार्ट तैयार होने के बाद भी ट्रेन में उपलब्ध खाली सीट या बर्थ को बुक किया जा सकता है। यह सुविधा खास तौर पर तब काम आती है, जब चार्ट बनने के बाद किसी यात्री का कंफर्म टिकट कैंसिल हो जाए या किसी अन्य कारण से सीट खाली रह जाए। ऐसी सीट को दोबारा बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।


इस सुविधा की खास बात यह है कि Current Booking में केवल कंफर्म टिकट ही बुक होता है। इसमें RAC या वेटिंग टिकट जारी नहीं किया जाता। IRCTC के मुताबिक, Current Booking के तहत केवल ई-टिकट बुक किए जा सकते हैं और यह सुविधा रेलवे की निर्धारित बुकिंग समय-सीमा के भीतर उपलब्ध रहती है।


इसलिए अगर चार्ट तैयार होने के बाद भी आपकी यात्रा जरूरी है, तो IRCTC पर ट्रेन की सीट उपलब्धता जरूर चेक कर सकते हैं। हालांकि सीट मिलना पूरी तरह उपलब्धता पर निर्भर करता है। Current Booking के तहत रेलवे कोई नई सीट नहीं बनाता, बल्कि खाली हुई सीट को ही दोबारा बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया जाता है।