HDFC Bank ने अनूप बागची को अपना नया मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने उनके नाम को तीन साल के कार्यकाल के लिए मंजूरी दी है। बागची 27 अक्टूबर 2026 से यह जिम्मेदारी संभालेंगे और मौजूदा MD-CEO शशिधर जगदीशन की जगह लेंगे। जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्टूबर को खत्म हो रहा है।

AdvertisementThe Puranic


अनूप बागची को बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने 1992 में ICICI Group के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने रिटेल बैंकिंग, MSME, कॉरपोरेट बैंकिंग, ट्रेजरी, क्रेडिट पॉलिसी, कैपिटल मार्केट्स और इंश्योरेंस जैसे क्षेत्रों में काम किया।


बागची ICICI Bank में 2017 से 2023 तक एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहे। इससे पहले वह ICICI Securities के MD और CEO की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। जून 2023 से वह ICICI Prudential Life Insurance के MD और CEO हैं।


शिक्षा की बात करें तो बागची ने IIT कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने IIM बेंगलुरु से मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की। अब वह 27 अक्टूबर से HDFC Bank की कमान संभालेंगे।