अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और गूगल के CEO सुंदर पिचाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। व्हाइट हाउस में AI को लेकर हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने पिचाई की ओर इशारा करते हुए उन्हें ‘Monster’ कहा। हालांकि, ट्रंप का यह कहना नकारात्मक टिप्पणी नहीं था, बल्कि वह पिचाई की सफलता और टेक इंडस्ट्री में उनके प्रभाव की तारीफ कर रहे थे।

AdvertisementThe Puranic


दरअसल, 29 सितंबर को व्हाइट हाउस में AI को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने बड़ी टेक कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक की थी। इसमें सुंदर पिचाई के अलावा मेटा के मार्क जुकरबर्ग, एंथ्रोपिक के डारियो अमोदेई, एनवीडिया के जेंसन हुआंग और अन्य टेक दिग्गज शामिल हुए थे। बैठक में AI के विकास, सुरक्षा और निगरानी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।


बैठक के बाद ट्रंप ने पिचाई को बोलने के लिए आमंत्रित किया। पिचाई ने जैसे ही बोलना शुरू किया, ट्रंप ने बीच में उन्हें रोकते हुए कहा कि यह व्यक्ति ‘Monster’ है और इसे कोई नहीं जानता। इसके बाद उन्होंने पिचाई की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि उनका नाम ‘सुंदर’ है और इसे याद रखना चाहिए।


ट्रंप की बात सुनकर पिचाई मुस्कुराए और मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “Hopefully a better tagline than I’m a monster!” यानी उन्हें उम्मीद है कि यह टैगलाइन ‘मैं एक मॉन्स्टर हूं’ से बेहतर होगी। इस छोटे से मजेदार एक्सचेंज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।