पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'पश्चिम बंग' करने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार, 23 नवंबर को इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य की कैबिनेट ने नाम बदलने से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब 9 दिसंबर को विधानसभा में इस प्रस्ताव को पेश किया जाएगा।
शुभेंदु अधिकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 से 14 दिसंबर तक चलेगा। इसी दौरान राज्य का नाम बदलने का प्रस्ताव सदन में रखा जाएगा। विधानसभा से मंजूरी मिलने के बाद इसे अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का नया नाम अंग्रेजी और बंगाली दोनों भाषाओं में 'पश्चिम बंग' होगा। सरकार का कहना है कि यह बदलाव राज्य की ऐतिहासिक पहचान से जुड़ा है। साल 1947 में बंगाल के विभाजन के बाद पश्चिम बंगाल का गठन हुआ था।
इससे पहले ममता बनर्जी की सरकार ने भी पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'बांग्ला' करने का प्रस्ताव रखा था। विधानसभा से मंजूरी मिलने के बावजूद केंद्र सरकार ने इसे अंतिम स्वीकृति नहीं दी थी।
फिलहाल पश्चिम बंगाल का आधिकारिक नाम नहीं बदला गया है। इसके लिए विधानसभा की मंजूरी के साथ केंद्र सरकार की स्वीकृति भी जरूरी होगी। ऐसे में अब सभी की नजर 9 दिसंबर को होने वाली विधानसभा की कार्यवाही र रहेगी।


0 comments
No comments yet. Yours would be the first.