अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल X-47 Venom लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस बाइक को आधुनिक तकनीक, बेहतर परफॉर्मेंस और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ पेश किया है। इसकी शुरुआती इंट्रोडक्टरी कीमत 2.65 लाख रुपये रखी गई है। यह कीमत शुरुआती 5,000 ग्राहकों के लिए लागू होगी। इसके बाद बाइक की शुरुआती कीमत 3 लाख रुपये हो जाएगी।
Ultraviolette X-47 Venom में 7kWh और 11kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक, 11kWh बैटरी वेरिएंट एक बार फुल चार्ज होने पर 343 किलोमीटर तक की IDC रेंज देता है। इसमें 30kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। बाइक की टॉप स्पीड 155 किलोमीटर प्रति घंटे तक है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 2.7 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
इस बाइक की सबसे खास खूबियों में इसका रडार सिस्टम शामिल है। इसमें 77GHz रियर रडार दिया गया है, जो पीछे से आने वाले वाहनों की निगरानी करने में मदद करता है। इसके जरिए ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन बदलने के दौरान चेतावनी और पीछे से टक्कर के खतरे की जानकारी जैसे फीचर्स मिलते हैं।
फीचर्स की बात करें तो बाइक में 7-इंच की TFT टचस्क्रीन, फ्रंट और रियर डैशकैम, क्रूज कंट्रोल और नेविगेशन की सुविधा दी गई है। इसमें 12kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी की योजना के मुताबिक, इसकी डिलीवरी नवंबर 2026 से शुरू हो सकती है।



0 comments
No comments yet. Yours would be the first.