फिल्म 'रामायण' के गाने 'रावण तांडव' को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। गाने में यश के रावण अवतार और उनके तांडव की प्रस्तुति की चर्चा हो रही है। वहीं, एआर रहमान के संगीत को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। इस बीच गाने के तेलुगु वर्जन को आवाज देने वाले सिंगर और संगीतकार देवी श्री प्रसाद (DSP) ने एआर रहमान की तारीफ की है।

AdvertisementThe Puranic

डीएसपी ने सोशल मीडिया पर गाने का तेलुगु वर्जन शेयर करते हुए रहमान के साथ काम करने पर खुशी जताई। उन्होंने रहमान को 'इसैपुयल' कहकर संबोधित किया, जिसका अर्थ संगीत का तूफान होता है। डीएसपी ने उनके संगीत की सराहना करते हुए इस प्रोजेक्ट से जुड़ने को अपने लिए खास अनुभव बताया।

दरअसल, 'रावण तांडव' रिलीज होने के बाद कुछ दर्शकों ने इसके संगीत को लेकर सवाल उठाए। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने कहा कि गाने में उनकी उम्मीद के मुताबिक ऊर्जा और प्रभाव नजर नहीं आया। कुछ लोगों ने फिल्म के अगले भाग में संगीतकार बदलने की मांग भी की। हालांकि, कई दर्शकों ने यश के रावण अवतार, उनके लुक और तांडव की प्रस्तुति की तारीफ की है।

गाने के हिंदी वर्जन को विशाल ददलानी ने आवाज दी है, जबकि तेलुगु वर्जन में डीएसपी ने गायन किया है। फिल्म 'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म के संगीत को लेकर जारी चर्चा के बीच डीएसपी का बयान एआर रहमान के समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, गाने को लेकर दर्शकों की राय अलग-अलग है।