फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी अल्पसंख्यक वोट बैंक के डर से स्मित मच्छार की बहादुरी की खुलकर तारीफ नहीं कर रही है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से पहले स्मित मच्छार की बहादुरी की सार्वजनिक सराहना की जा चुकी है।

AdvertisementThe Puranic


स्मित मच्छार उस समय चर्चा में आए थे, जब फ्लाईदुबई की दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में उनके ओमानी को-पायलट ने कथित तौर पर कॉकपिट में उन पर हमला कर दिया था। हमले में घायल होने के बावजूद मच्छार ने विमान को सुरक्षित डायवर्ट कराने में अहम भूमिका निभाई। विमान में 170 से ज्यादा लोग सवार थे और बाद में इसे सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा गया।


इस मामले को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया पर सवाल उठा रही है। बीजेपी ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर स्मित मच्छार को लेकर पर्याप्त प्रतिक्रिया नहीं देने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर राजनीतिक हमला बोला।


हालांकि, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ करते हुए उनके साहस और सूझबूझ को प्रेरणादायक बताया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी उनकी जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की थी।


ऐसे में स्मित मच्छार को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।