तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के विधायक सी. अरुल विग्नेश पर महिला जिला कलेक्टर के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला चर्चा में है। कल्लाकुरिची की जिला कलेक्टर जेई पद्मजा ने विधायक पर आपत्तिजनक संदेश भेजने और सार्वजनिक कार्यक्रमों में अनुचित व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

AdvertisementThe Puranic

मामले की सुनवाई के दौरान मद्रास हाई कोर्ट ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। अदालत ने पूछा कि शिकायत की जानकारी होने के बावजूद समय पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। कोर्ट ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी आरोपी को बचाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। साथ ही महिला अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

वहीं, विधायक अरुल विग्नेश ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने इन्हें राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया है। इस मामले में पुलिस जांच जारी है और अदालत भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। अब आगे की कार्रवाई और जांच के नतीजों से स्पष्ट होगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है।