बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर हॉरर फिल्मों में नजर आने वाली हैं। करीब 17 साल बाद वह हिंदी हॉरर फिल्म में वापसी कर रही हैं। उनकी अगली फिल्म का नाम 'Scary Picture' है। इस फिल्म को साउथ के मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर राणा दग्गुबाती प्रोड्यूस करेंगे, जबकि इसका निर्देशन तेलुगू फिल्ममेकर रवि बाबू करेंगे।
फिल्म का ऐलान 31 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित HorrorCon India 2026 के दौरान किया गया। राणा दग्गुबाती ने कार्यक्रम में मंच से इस नए प्रोजेक्ट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एक हॉरर फिल्म होगी और इसके निर्देशक रवि बाबू हैं। रवि तेलुगू सिनेमा में कई हॉरर फिल्में बना चुके हैं। हालांकि, 'Scary Picture' उनके करियर की पहली हिंदी फीचर फिल्म होगी।
कंगना रनौत ने भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने फिल्म की घोषणा से जुड़ा वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट किया। हालांकि, अभी तक फिल्म की कहानी, कंगना के किरदार और बाकी कलाकारों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
कंगना इससे पहले साल 2009 में आई फिल्म 'Raaz: The Mystery Continues' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी भी थे। इसके अलावा उन्होंने साल 2023 में तमिल हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'Chandramukhi 2' में भी काम किया था।
अब 'Scary Picture' के जरिए कंगना एक बार फिर हॉरर जॉनर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। फिल्म की रिलीज डेट और शूटिंग से जुड़ी जानकारी का अभी इंतजार है।


0 comments
No comments yet. Yours would be the first.