Google में नौकरी करना दुनियाभर के युवाओं के लिए बड़े करियर लक्ष्यों में शामिल है। कंपनी अपनी सैलरी, सुविधाओं और ऑफिस कल्चर के लिए जानी जाती है। लेकिन Google की कर्मचारी हेमा ने बताया है कि उनके लिए कंपनी में काम करने की सबसे खास बात फ्री खाना या दूसरी सुविधाएं नहीं, बल्कि वहां के लोग हैं।

AdvertisementThe Puranic


सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में हेमा ने अपने अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आमतौर पर लोग मानते हैं कि Google में काम करने का सबसे बड़ा फायदा फ्री खाना और बड़ी-बड़ी सुविधाएं हैं। हालांकि, उनके मुताबिक असली खासियत कंपनी के लोग हैं। उन्होंने अपने सहकर्मियों को बेहद स्किल्ड और समझदार बताया, लेकिन साथ ही कहा कि वे विनम्र और सहयोगी भी हैं।


हेमा के मुताबिक, ऐसे लोगों के साथ काम करने से लगातार सीखने और आगे बढ़ने का मौका मिलता है। उन्होंने बताया कि टीमवर्क केवल रोजमर्रा के ऑफिस काम तक सीमित नहीं है। सहकर्मी मिलकर त्योहारों के कार्यक्रम आयोजित करने से लेकर बड़ी परियोजनाओं पर भी काम करते हैं।


उन्होंने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति के आसपास रहने वाले लोगों का उसके विकास पर बड़ा असर पड़ता है। ऐसे माहौल में रहने से नई चीजें सीखने और करियर में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।


करियर बनाने वाले युवाओं को सलाह देते हुए हेमा ने मेहनत जारी रखने, प्रक्रिया पर भरोसा रखने और ऐसा माहौल बनाने की बात कही जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे।