पूर्व सर्बियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मोदी को कमजोर करने और उनकी उपलब्धियों पर सवाल उठाने की कोशिश की जा रही है। वुसिच की यह टिप्पणी बुधवार को सामने आई, जब प्रधानमंत्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे किए।

AdvertisementThe Puranic


एक पॉडकास्ट के दौरान वुसिच ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने भारत को वैश्विक मंच पर महत्वपूर्ण ताकत बनाया है और उन्होंने देश के लिए बड़े काम किए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी महात्मा गांधी की शिक्षाओं का पालन करने की कोशिश करते हैं। वुसिच ने यह भी कहा कि उपलब्धियों के बावजूद मोदी को गिराने की कोशिश की जा रही है और यह वैश्विक स्तर पर नेताओं को कमजोर करने का एक पैटर्न बन गया है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि मोदी को कमजोर करने की कोशिश कौन कर रहा है या इसके पीछे कौन है।


वुसिच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी प्रधानमंत्री मोदी को 25 साल की सार्वजनिक सेवा पूरी करने पर बधाई दी। उन्होंने लिखा कि बहुत कम लोग अपने देश की सेवा में एक चौथाई सदी बिताने का दावा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया देख सकती है कि मोदी ने भारत को कितनी ऊंचाई तक पहुंचाया है।