एलन मस्क और राहुल गांधी की Starlink को लेकर हुई पोस्टबाजी ने सोशल मीडिया पर सियासी चर्चा है। मस्क ने सवाल उठाया कि Starlink 165 से ज्यादा देशों में लाइसेंस हासिल कर चुका है और भारत की शर्तों का पालन कर रहा है, फिर भी सेवा में देरी क्यों है। उन्होंने पूछा- “Is Ambani the real boss of India?”
राहुल गांधी ने जवाब दिया, “Welcome to India, Elon. Wait till you discover the other guy.” राहुल ने नाम नहीं लिया, लेकिन इसे अडानी पर तंज माना गया। मस्क ने जवाब दिया कि यह चिंताजनक है।
सरकार ने आरोप खारिज करते हुए कहा कि नियम निष्पक्ष हैं। सरकार के मुताबिक Starlink समेत तीन कंपनियों को लाइसेंस मिला है, लेकिन सुरक्षा और स्पेक्ट्रम की मंजूरी के बाद ही सेवा शुरू होगी।
राहुल का जवाब सोशल मीडिया पर मजाक बना। लोग बोले- “मस्क ने छोड़ा क्लू, राहुल ने बना दिया पूरा ट्रेलर!” तंज है- “Starlink का कनेक्शन बाद में, पहले ‘Other Guy’ का कनेक्शन ढूंढो।” सवाल लाइसेंस का था, लेकिन राहुल ने इसे राजनीतिक पहेली बना दिया।
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। मार्च 2025 में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने Starlink की भारत में एंट्री पर राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल उठाए थे। उन्होंने पूछा था कि जरूरत पर कनेक्टिविटी बंद करने की ताकत किसके पास होगी।
यानी जिस Starlink पर कांग्रेस ने सुरक्षा सवाल उठाए थे, उसी मुद्दे पर राहुल अब मस्क के साथ हैं। राजनीति में इसे ही कहते हैं- टाइम बदला, मुद्दा बदला और ‘Other Guy’ की एंट्री हो गई!



0 comments
No comments yet. Yours would be the first.