प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत सकारात्मक रही। इस दौरान भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सहयोग के कई अहम क्षेत्रों की समीक्षा की गई।

AdvertisementThe Puranic


पीएम मोदी के मुताबिक, बातचीत में ट्रेड, डिफेंस, एनर्जी और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी समेत अन्य क्षेत्रों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका के व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए लगातार संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।


दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचार साझा किए। बातचीत में वैश्विक शांति और सुरक्षा को आगे बढ़ाने के लिए चल रहे प्रयासों पर भी चर्चा हुई।
यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और रणनीतिक सहयोग से जुड़े मुद्दे अहम बने हुए हैं। दोनों देशों के बीच डिफेंस, एनर्जी और उभरती तकनीकों में सहयोग भी द्विपक्षीय संबंधों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।


भारत-अमेरिका संबंधों में क्रिटिकल और उभरती तकनीकों का महत्व लगातार बढ़ रहा है। इससे पहले दोनों देशों ने रक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, क्वांटम, बायोटेक्नोलॉजी, ऊर्जा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग बढ़ाने की दिशा में कदम उठाए हैं।