जामिया मिल्लिया इस्लामिया के BTech कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र मोहम्मद शमून ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। 2027 बैच के शमून को ग्लोबल पेमेंट कंपनी Visa की ओर से सालाना 35 लाख रुपये का प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) मिला है। खास बात यह है कि इस ऑफर तक पहुंचने से पहले उन्हें कंपनी में इंटर्नशिप का मौका मिला था, जिसके दौरान उन्हें हर महीने 90 हजार रुपये का स्टाइपेंड मिला।

AdvertisementThe Puranic


शमून ने Visa की समर इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन असेसमेंट और इंटरव्यू प्रक्रिया के जरिए चयन हासिल किया था। इंटर्नशिप के दौरान उनके प्रदर्शन के आधार पर कंपनी ने उन्हें डिग्री पूरी होने से पहले ही PPO ऑफर किया। प्री-प्लेसमेंट ऑफर के जरिए छात्र को पढ़ाई पूरी करने के बाद कंपनी में फुल-टाइम भूमिका मिल सकती है, हालांकि यह कंपनी की शर्तों पर निर्भर करता है।


यह प्लेसमेंट जामिया मिल्लिया इस्लामिया के यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट सेल (UPC) के जरिए हुआ। शमून का चयन ऐसे समय में हुआ है जब टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट में बड़ी कंपनियों की दिलचस्पी लगातार महत्वपूर्ण बनी हुई है।


जामिया के मुताबिक, शमून को मिला यह ऑफर उनकी इंटर्नशिप और चयन प्रक्रिया में प्रदर्शन का परिणाम है।