पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान का एक नया अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। FICCI Frames 2026 के दूसरे दिन इरफान पठान अभिनेता और सांसद रवि किशन के साथ मंच पर डांस करते नजर आए। दोनों का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

AdvertisementThe Puranic


दरअसल, रवि किशन इन दिनों अपने वायरल डांस स्टेप को लेकर चर्चा में हैं। FICCI Frames के 'Lighting Up a Billion Screens' पैनल में रवि किशन ने एक बार फिर अपना वही चर्चित डांस मूव किया। उन्होंने इरफान पठान को भी यह स्टेप करने के लिए कहा। इसके बाद इरफान ने रवि किशन के साथ कदम मिलाया और दोनों ने जमकर डांस किया।


मंच पर दोनों का यह मजेदार अंदाज देखकर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं। वीडियो सामने आने के बाद फैंस भी इस अनोखी जोड़ी को देखकर उत्साहित नजर आए। सोशल मीडिया पर दोनों की बॉन्डिंग की चर्चा हो रही है।


रवि किशन ने बाद में पैनल को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि इरफान पठान और अन्य पैनलिस्ट के साथ क्रिकेट पर चर्चा अच्छी रही। उन्होंने भोजपुरी भाषा और क्रिकेट के बीच दर्शकों के जुड़ाव का भी जिक्र किया। पैनल में क्षेत्रीय भाषाओं के जरिए बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंच बनाने पर चर्चा हुई।