दुबई से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में बुधवार को हवा में गंभीर घटना सामने आई। उड़ान के दौरान को-पायलट ने कथित तौर पर भारतीय कप्तान स्मित मच्छर पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद विमान में अफरा-तफरी मच गई और फ्लाइट को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में करीब 180 लोग सवार थे और सभी सुरक्षित बताए गए हैं।

AdvertisementThe Puranic


रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के बाद विमान तेजी से नीचे जाने लगा। इसी दौरान यात्रियों और विमान में मौजूद ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने कॉकपिट में पहुंचकर हमलावर को काबू किया। इसके बाद अन्य पायलटों ने विमान को संभाला और सुरक्षित तरीके से तबुक में उतारा। घायल कप्तान का इलाज भी किया गया।


भारतीय कप्तान की पहचान स्मित मच्छर के तौर पर हुई है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, वह गुजरात मूल के हैं और उनके पास 13 साल से ज्यादा का कमर्शियल फ्लाइंग अनुभव है। वह 2011 से 2022 तक स्पाइसजेट में पायलट रहे और जून 2022 में फ्लाईदुबई से जुड़े।


घटना के बाद सऊदी अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इजरायली अधिकारियों ने इसे गंभीर सुरक्षा घटना बताया है। हमले के पीछे की वजह और घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच जारी है।