भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को गुवाहाटी में खेला गया। इस मैच में भी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भारतीय प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली। टीम में शामिल नहीं किए जाने के बाद सिराज का मायूस रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पहले वनडे में भी सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखा गया था। उनकी जगह नमन धीर को मौका मिला था। दूसरे वनडे से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि गुवाहाटी की पिच और टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए सिराज की वापसी हो सकती है। हालांकि, कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के समय भारतीय टीम में सिर्फ एक बदलाव किया और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की जगह औकिब नबी को डेब्यू का मौका दिया।
इस तरह सिराज लगातार दूसरे वनडे में बेंच पर नजर आए। प्लेइंग-11 में मोहम्मद सिराज की जगह नहीं होने के कारण उनका रिएक्शन चर्चा में आ गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह टीम के साथ नजर आते हैं और उनके चेहरे के भावों को देखकर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
भारत ने दूसरे वनडे में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, नमन धीर, रवींद्र जडेजा, औकिब नबी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया।


