अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म 'दृश्यम द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले अजय देवगन ने इसके बारे में बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह फिल्म 'दृश्यम 2' से बेहतर लगी है।
FICCI Frames 2026 में बातचीत के दौरान अजय देवगन ने फिल्म को लेकर अपनी राय साझा की। उन्होंने बताया कि उन्होंने हाल ही में फिल्म देखी और उनकी व्यक्तिगत राय में यह 'दृश्यम 2' से बेहतर है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
अजय ने यह भी बताया कि 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म बनाना आसान नहीं था। 'दृश्यम 2' के बाद टीम के सामने कहानी को वहीं से आगे बढ़ाने की चुनौती थी, जहां पिछली फिल्म खत्म हुई थी। निर्देशक अभिषेक पाठक और लेखक आमिल कियान खान ने करीब ढाई साल तक स्क्रिप्ट पर काम किया।
फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर और इशिता दत्ता नजर आएंगी। वहीं प्रकाश राज और जयदीप अहलावत भी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। अजय के मुताबिक यह फिल्म हिंदी 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की आखिरी कड़ी होगी।


