Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo की भारत में 23 अक्टूबर 2026 से बिक्री शुरू हो गई है। यह फोन अपनी प्रीमियम कीमत और महंगी रिपेयरिंग के कारण चर्चा में है। इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है। वहीं, ज्यादा स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 4,49,900 रुपये तक जाती है।

AdvertisementThe Puranic

iPhone Duo के 256GB मॉडल की कीमत 2,99,900 रुपये, 512GB मॉडल की कीमत 3,24,900 रुपये और 1TB मॉडल की कीमत 3,74,900 रुपये है। इसके 2TB वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 4,49,900 रुपये खर्च करने होंगे। फोन Star White और Night Sky कलर में उपलब्ध है।

इस फोन की सबसे ज्यादा चर्चा इसकी रिपेयरिंग लागत को लेकर हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी अंदरूनी डिस्प्ले बदलवाने के लिए 1,49,900 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं, बाहरी डिस्प्ले की मरम्मत का खर्च 42,900 रुपये और बैक ग्लास बदलवाने का खर्च 20,900 रुपये बताया गया है।

इसके अलावा, बैटरी सर्विस के लिए 24,900 रुपये और रियर कैमरा रिपेयर कराने के लिए 26,900 रुपये देने पड़ सकते हैं। फोन को दूसरी तरह का बड़ा नुकसान होने पर रिपेयरिंग का खर्च 2,24,900 रुपये तक पहुंच सकता है।

हालांकि, AppleCare+ लेने वाले ग्राहकों को पात्र रिपेयर पर कम खर्च करना पड़ सकता है। भारत में इसकी कीमत 51,900 रुपये बताई गई है। इतनी महंगी रिपेयरिंग लागत को देखते हुए iPhone Duo खरीदने वाले ग्राहकों के लिए फोन की सुरक्षा और वारंटी की शर्तों को समझना जरूरी है।