क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से लगातार धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी आज देश के सबसे चर्चित युवा क्रिकेटरों में शामिल हैं। कम उम्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने वाले वैभव की बल्लेबाजी की चर्चा तो हर तरफ होती है, लेकिन उनकी पढ़ाई को लेकर भी लोगों के मन में कई सवाल हैं। आखिर क्रिकेट में व्यस्त रहने वाले वैभव का किताबों से कितना नाता रहा है?
बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी की शुरुआती पढ़ाई स्थानीय स्कूल में हुई। वह डॉ. मुक्तेश्वर सिन्हा मॉडेस्टी स्कूल से जुड़े रहे हैं। क्रिकेट के प्रति बढ़ते जुनून के बावजूद उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा जारी रखी। हालांकि, कम उम्र में ही क्रिकेट की ट्रेनिंग और टूर्नामेंट में व्यस्त होने के कारण नियमित पढ़ाई करना उनके लिए आसान नहीं रहा।
वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने बेटे के क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। महज चार साल की उम्र से उन्होंने वैभव को क्रिकेट खेलना सिखाना शुरू कर दिया था। नौ साल की उम्र में उन्हें क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया। इसके बाद पढ़ाई के साथ क्रिकेट अभ्यास का सिलसिला चलता रहा।
फरवरी 2026 में वैभव की दसवीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई।
वैभव की कहानी बताती है कि कम उम्र में प्रतिभा और मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। क्रिकेट के साथ शिक्षा को लेकर उनकी यात्रा भी लोगों का ध्यान खींच रही है।


0 comments
No comments yet. Yours would be the first.