उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपने देश के परमाणु हथियार कार्यक्रम को और तेज करने के संकेत दिए हैं। हाल ही में उन्होंने परमाणु सामग्री तैयार करने वाली फैक्ट्रियों और सैन्य अनुसंधान केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परमाणु हथियारों के उत्पादन की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया।
उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी KCNA के मुताबिक, किम जोंग उन ने 25 नवंबर को कई महत्वपूर्ण परमाणु हथियारों का निरीक्षण किया। इनमें परमाणु हथियारों के लिए जरूरी सामग्री तैयार करने वाली फैक्ट्रियां और रिसर्च इंस्टीट्यूट शामिल थे। किम ने अधिकारियों को उत्पादन क्षमता बढ़ाने और परमाणु हथियारों के विकास से जुड़े काम में तेजी से लाने के निर्देश दिए।
किम जोंग उन का यह दौरा ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उत्तर कोरिया के साथ बातचीत की इच्छा जता चुके हैं। हालांकि, हांगकांग की पेशकश पर किम की ओर से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। दोनों देशों के बीच लंबे समय से परमाणु कार्यक्रम और सुरक्षा को लेकर तनाव बना हुआ है।
किम ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य सहयोग पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि क्षेत्र में बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच उत्तर कोरिया को अपनी रक्षा क्षमता मजबूत करने की जरूरत है। इसी आधार पर उन्होंने परमाणु हथियारों के उत्पादन को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
किम जोंग उन के इस कदम से संकेत मिलता है कि उत्तर कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रम को रोकने के बजाय उसे विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इससे अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच बातचीत की संभावनाओं पर भी असर पड़ सकता है।


0 comments
No comments yet. Yours would be the first.