भारत के गोल्ड रिजर्व को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लंदन में रखा करीब 60 टन सोना वापस भारत मंगाया है। RBI पिछले कुछ समय से विदेशों में रखे अपने सोने को धीरे-धीरे देश में वापस ला रहा है। इसका उद्देश्य देश के गोल्ड रिजर्व को घरेलू स्तर पर सुरक्षित रखना है।

AdvertisementThe Puranic

दरअसल, भारत का काफी सोना लंबे समय से बैंक ऑफ इंग्लैंड सहित विदेशी सुरक्षित भंडारण केंद्रों में रखा जाता रहा है। अब RBI अपनी रणनीति के तहत इस सोने का एक हिस्सा भारत में रख रहा है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और बदलते अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भारत लौटे सोने को RBI की सुरक्षित तिजोरियों में रखा जाएगा। मुंबई और नागपुर में केंद्रीय बैंक के पास सोने के भंडारण की विशेष सुविधाएं मौजूद हैं। इन केंद्रों पर आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोने को सुरक्षित रखा जाता है।

किसी भी देश के लिए गोल्ड रिजार्व आर्थिक सुरक्षा का अहम हिस्सा होता है। जरूरत पड़ने पर यह देश की वित्तीय मजबूती बनाए रखने में मदद करता है। विदेशों में रखे सोने को वापस लाने से RBI को अपने भंडार पर घरेलू नियंत्रण बढ़ाने में मदद मिलती है।

हालांकि, सोने को विदेश से भारत लाने का मतलब कुल गोल्ड रिजर्व में बढ़ोतरी होना नहीं है। इससे मुख्य रूप से सोने के भंडारण की जगह बदलती है।