FSSAI ने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दी है। यह मामला कंपनी के गोवा स्थित प्लांट में तैयार किए गए पानी के एक बैच से जुड़ा है। शुरुआती जांच में पानी के सैंपल में ब्रोमेट की मात्रा 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर पाई गई, जबकि निर्धारित सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है। इसके बाद मामले की दोबारा जांच कराई गई, जिसमें अन्य रासायनिक तत्वों की मौजूदगी का भी दावा सामने आया।

AdvertisementThe Puranic

वहीं, बिसलेरी ने FSSAI की कार्रवाई पर सफाई देते हुए अपने उत्पादों को सुरक्षित बताया है। कंपनी का कहना है कि प्लांट से लिए गए छह सैंपल में से पांच शुरुआती जांच में मानकों पर खरे उतरे थे। छठे सैंपल की रिपोर्ट पर कंपनी ने आपत्ति जताई और दोबारा जांच की मांग की। बिसलेरी के मुताबिक, दूसरी मान्यता प्राप्त लैब में जांच के दौरान ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा के भीतर पाई गई। कंपनी ने अपनी जांच रिपोर्ट FSSAI के संबंधित कार्यालय को भी भेजी थी। बिसलेरी का दावा है कि उसकी उत्पादन प्रक्रिया में 90 से अधिक गुणवत्ता जांच की जाती हैं। फिलहाल FSSAI की कार्रवाई और कंपनी की सफाई के बीच जांच रिपोर्ट को लेकर मतभेद बना हुआ है। अभियोजन की मंजूरी का मतलब कंपनी का दोषी साबित होना नहीं है। मामले का अंतिम नतीजा कानूनी प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा

।