दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच सुप्रीम कोर्ट ने वाहनों से निकलने वाले धुएं को कम करने पर जोर दिया है। अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि दिल्ली में केवल BS6 उत्सर्जन मानकों का पालन करने वाले वाहनों को ही चलने की अनुमति मिलनी चाहिए। कोर्ट ने इस व्यवस्था को पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में लागू करने की संभावना पर भी विचार किया।
सुनवाई के दौरान जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने BS6 वाहनों को अनुमति देने की बात कही। वहीं, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने BS4 वाहनों से जुड़े मामले में कम से कम एक महीने तक यथास्थिति बनाए रखने की बात कही। इसका मतलब है कि फिलहाल सभी गैर-BS6 वाहनों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का कोई नया अंतिम आदेश नहीं दिया गया है
अदालत ने भारी व्यावसायिक वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर भी चिंता जताई। कोर्ट ने सुझाव दिया कि दिल्ली की सीमाओं पर गोदाम बनाए जाएं, जहां सामान उतारने के बाद इलेक्ट्रिक या कम प्रदूषण फैलाने वाले छोटे वाहनों के जरिए उसे शहर के अंदर पहुंचाया जाए। इससे राजधानी में भारी वाहनों की आवाजाही कम की जा सकती है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के साथ हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से भी प्रदूषण नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है। फिलहाल BS6 वाहनों को लेकर अदालत की टिप्पणी चर्चा में है, लेकिन वाहन चालकों के लिए नए प्रतिबंध लागू होने का इंतजार करना होगा।


0 comments
No comments yet. Yours would be the first.