CAT 2026 परीक्षा में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। 29 नवंबर को होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आखिरी समय की तैयारी काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में IIM अहमदाबाद के पूर्व छात्र मलय रे ने उम्मीदवारों को बेहतर स्कोर हासिल करने और 100 परसेंटाइल की दौड़ में आगे रहने के लिए कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं। उनके मुताबिक, परीक्षा से ठीक पहले नई चीजें पढ़ने के बजाय अपनी मौजूदा तैयारी और रणनीति पर ध्यान देना चाहिए।
CAT में 140 से 160 के बीच स्कोर हासिल करना बेहतर प्रदर्शन की दिशा में अहम हो सकता है। हालांकि, 100 परसेंटाइल का निर्धारण केवल स्कोर से नहीं, बल्कि परीक्षा के कठिनाई स्तर और अन्य उम्मीदवारों के प्रदर्शन से भी होता है। इसलिए उम्मीदवारों को अपनी तैयारी के साथ सवालों की सटीकता पर ध्यान देना चाहिए।
आखिरी दिनों में मॉक टेस्ट देना और उसका विश्लेषण करना बेहद जरूरी है। उम्मीदवारों को यह समझना चाहिए कि किस सेक्शन में ज्यादा समय लग रहा है और किन सवालों में बार-बार गलतियां हो रही हैं। इससे कमजोर क्षेत्रों को पहचानकर उनमें सुधार किया जा सकता है।
परीक्षा के दौरान टाइम मैनेजमेंट भी अहम भूमिका निभाता है। उम्मीदवारों को पहले उन सवालों को हल करना चाहिए, जिन्हें वे आसानी से समझ सकते हैं। किसी एक कठिन सवाल पर ज्यादा समय खर्च करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, परीक्षा से पहले पर्याप्त नींद लेना और मानसिक तनाव से दूर रहना भी जरूरी है। आखिरी समय में शांत दिमाग और सही रणनीति बेहतर प्रदर्शन में मदद कर सकती है।


0 comments
No comments yet. Yours would be the first.