काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन में भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन अपनी पत्नी प्रीति नारायणन के साथ पहुंचे। इस खास समारोह में दोनों का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। अश्विन और प्रीति ने ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग की, जिसमें दोनों काफी शानदार नजर आए।
अश्विन ने अपने लुक को बेहद सादगी के साथ स्टाइलिश रखा, वहीं उनकी पत्नी प्रीति भी ब्लैक ड्रेस में दिखाई दीं। दोनों की साथ में तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रही हैं। फैंस को कपल का मैचिंग आउटफिट काफी पसंद आ रहा है।
चेन्नई में आयोजित इस रिसेप्शन में क्रिकेट, फिल्म और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे। इसके अलावा रजनीकांत, अजित कुमार, विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना और नयनतारा जैसे सितारों ने भी समारोह में शिरकत की।
काव्या मारन और अनिरुद्ध के रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में हैं। इस दौरान जहां कई सितारों के फैशन और स्टाइल ने लोगों का ध्यान खींचा, वहीं अश्विन और प्रीति की ब्लैक ट्विनिंग भी समारोह के खास आकर्षणों में शामिल रही।


0 comments
No comments yet. Yours would be the first.