कटरीना कैफ और विक्की कौशल नवंबर 2025 में बेटे वियान के माता-पिता बने थे। बेटे के जन्म के बाद कटरीना हाल ही में अंबानी परिवार के गणपति समारोह में विक्की के साथ नजर आई थीं। इस दौरान उनके लुक और बढ़े हुए वजन को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया। कई लोगों ने उनके पोस्ट-प्रेग्नेंसी लुक पर टिप्पणियां कीं।

AdvertisementThe Puranic


अब विक्की कौशल ने एक हालिया बातचीत में पिता बनने के अनुभव और परिवार के साथ बिताए पलों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि अपने बेटे को हर दिन नए अंदाज में बढ़ते देखना उनके लिए बेहद खास अनुभव है। विक्की ने यह भी बताया कि पिछले कुछ महीनों में उन्होंने कई ऐसे पल महसूस किए, जब उन्हें लगा कि जिंदगी पूरी और संतुष्ट है।


कटरीना के बारे में बात करते हुए विक्की ने कहा कि अपनी पत्नी को बेटे के साथ खुश देखकर उन्हें भी बेहद अच्छा महसूस होता है। उन्होंने इस अनुभव को ऐसा पल बताया, जिसे वे रोककर और ज्यादा जीना चाहते हैं। विक्की ने यह भी कहा कि पिता बनने के बाद उन्होंने अपने व्यवहार पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया है, क्योंकि बच्चे की शुरुआती सीख घर के माहौल और माता-पिता के व्यवहार से होती है।


कटरीना के वजन को लेकर हुई ट्रोलिंग के बीच कई सेलेब्स और फैंस ने भी उनका समर्थन किया है। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने भी पोस्ट-प्रेग्नेंसी वजन को लेकर की जाने वाली टिप्पणियों की आलोचना की थी।