पुलिस के मुताबिक, हनुमंत विहार क्षेत्र से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों के साथ फतेहपुर दक्षिण मार्ग के पास कुछ युवकों ने मारपीट की थी। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। शुरुआती जांच में विवाद की वजह दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश बताई गई है।

AdvertisementThe Puranic


घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बमबाजी और फायरिंग के दावे किए गए। हालांकि, पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों के अनुसार, मौके पर पटाखे फोड़े गए थे, जिससे अफरातफरी मच गई।


मामले में गुजैनी थाने में नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई गई है।


डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी के मुताबिक, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। सभी आरोपियों की भूमिका सामने आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।