सस्ते 5G स्मार्टफोन की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए POCO C85x 5G एक विकल्प है। कंपनी ने इस फोन को मार्च 2026 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। कम बजट में बड़ी बैटरी, तेज रिफ्रेश रेट और 5G कनेक्टिविटी इसके प्रमुख आकर्षण हैं।

AdvertisementThe Puranic

POCO C85x 5G में 6.9 इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। इसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि सामान्य इस्तेमाल में यह दो दिन तक चल सकती है। फोन में 15W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग भी उपलब्ध है।

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 32MP का मुख्य कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें Unisoc T8300 प्रोसेसर के साथ 4GB रैम मिलती है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS पर चलता है। इसमें साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, USB Type-C पोर्ट, हेडफोन जैक और IP52 रेटिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

कीमत की बात करें तो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं, 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 11,999 रुपये में उपलब्ध है। फोन ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन रंगों में Flipkart पर बेचा जा रहा है। सामान्य इस्तेमाल के लिए इसमें उपयोगी फीचर्स हैं, लेकिन भारी गेमिंग और वीडियो एडिटिंग के लिए यह फोन नहीं बनाया गया है।