गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक टॉक शो में पहुंचीं सुनीता से जब रैपिड-फायर राउंड में शाहरुख खान, शाहिद कपूर और हर्षवर्धन राणे में से किसी एक को ‘वन नाइट स्टैंड’ के लिए चुनने को कहा गया, तो उन्होंने बिना देर किए शाहरुख खान का नाम लिया। सुनीता ने कहा कि उनसे कुछ भी पूछ लिया जाए, उनकी पहली प्राथमिकता शाहरुख खान ही होंगे।
सुनीता का यह जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, बातचीत सिर्फ बॉलीवुड सितारों तक सीमित नहीं रही। उन्होंने अपने पति गोविंदा के साथ 38 साल के रिश्ते पर भी खुलकर बात की।
सुनीता ने कहा कि उन्हें गोविंदा से शादी करने का कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने गोविंदा को बहुत अच्छा और ईमानदार इंसान बताया। अपने रिश्ते को लेकर उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि हर व्यक्ति अपनी जिंदगी जिए और दूसरों को भी अपनी जिंदगी जीने दे।
सुनीता के मुताबिक, अब गोविंदा अपनी जिंदगी जी रहे हैं और उन्होंने भी अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। उनके ये बयान ऐसे समय में आए हैं, जब लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर मीडिया में कई तरह की चर्चाएं होती रही हैं।
हाल के वर्षों में सुनीता ने टीवी और रियलिटी शोज के जरिए भी अपनी अलग पहचान बनाई है। ‘लाफ्टर शेफ्स’ और ‘लॉक अप 2’ जैसे शोज में उनकी मौजूदगी ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया है।